शनिवार को यूपी के पहले चरण का मतदान खत्म हो गया। पश्चिमी यूपी के फिरोजाबाद में मतदाताओं नें अपनें मताधिकार का शांतिपूर्ण तरीके से प्रयोग किया।पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार तीन फीसदी अधिक वोटिंग हुई। यहां कुल मतदान 64.39 फीसदी हुआ। पूरी मतदान की प्रक्रिया को सुचारू रूप से बहाल करने के लिए यहां पैरामिलिट्री फोर्स के जवानो को बहाल किया गया।