यूपी के सोनभद्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन हर संभव कोशिश कर रहा है।जिलाधिकारी सोनभद्र सी बी सिंह ने मतदाता जागरूकता अभियान कार्यकर्म का आयोजन किया। इस कार्यकर्म में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सोनभद्र जिले के आदिवासी जीवन परम्परा से जुड़ी ‘करमा’ लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति भी दी गई। जिसके जरिए लोगों को मतदान करने के लिए जागरुक किया गया।