संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक। छोटू राम पार्क में 21 दिन योग शिविर आयोजित किया गया। योग शिविर का बुधवार को अंतिम दिन रहा। शिविर के अंतिम दिन बेहतर योग करने वाले बच्चों को बैडमिंटन उपहार में दिया गया। भारतीय योग संस्थान के योगाचार्य शिव मोहन गुप्ता ने बताया कि मोबाइल से कम से कम इस्तेमाल करें। बच्चों की अनमोल आंखे स्कूल के होम वर्क के नाम पर खराब हो रही है। बच्चे ज्यादा समय सोशल मीडिया पर भी खर्च करते है। शिव मोहन गुप्ता ने कहा कि भोजन करने के तौर तरीके बताए। उन्होंने बच्चों को जंक फूड से दूर रहने की सलाह दी। सभी की पाचन शक्ति खराब हो रही है। लोग रोगों से घिर चुके है। स्वस्थ रहना है तो योग करें। इस दौरान गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं ने उत्साह के साथ शिविर में भाग लिया।