एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को प्रथम वरीयता के 452 वोट मिले. उन्हें भारत का उपराष्ट्रपति चुना गया है. विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति सुदर्शन रेड्डी को प्रथम वरीयता के 300 वोट मिले.वहीं भारत के उपराष्ट्रपति चुने पर सी.पी. राधाकृष्णन मीडिया से बातचीत की . उन्होंने कहा अगर हमें 2047 तक एक विकसित भारत बनाना है, तो हमें हर चीज़ में राजनीति नहीं करनी चाहिए। चुनाव खत्म होने के बाद, हमें राजनीति भूलकर विकास पर ध्यान देना होगा। इस नए पद पर मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा. लोकतंत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों महत्वपूर्ण हैं। लोकतंत्र के हित का ध्यान रखा जाएगा. दूसरे पक्ष(विपक्ष) ने कहा कि यह वैचारिक लड़ाई है लेकिन मतदान पैटर्न से हम समझ गए हैं कि राष्ट्रवादी विचारधारा ने भारी जीत हासिल की है।"
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की और उन्हें भारत का उपराष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत पर बधाई दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट कर कहा कि सार्वजनिक जीवन में आपके दशकों के समृद्ध अनुभव राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। मैं आपको एक सफल और प्रभावशाली कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देती हूं। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सी.पी. राधाकृष्णन को भारत के उपराष्ट्रपति चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी. उन्होंने कहा कि समाज के जमीनी स्तर से उठकर आने वाले एक अनुभवी नेता और प्रशासन में गहरी समझ रखने वाले राधाकृष्णन जी की दूरदर्शिता हमारी संसदीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मदद करेगी. अमित शाह ने उनके नए पद पर यात्रा के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे उच्च सदन की गरिमा और पवित्रता की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति चुने गए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन की सराहना की और कहा कि चुनाव परिणाम उनकी व्यापक स्वीकृति का संकेत है.