नोटबंदी के बीच लाखों-करोड़ों के नए नोट पकड़े जाने का सिलसिला जारी है। अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को वेल्लोर में छापे के दौरान बड़ी सफलता हासिल हुई है। डिपार्टमेंट ने छापेमारी के दौरान 24 करोड़ रुपये के नए नोट जब्त किए हैं। 24 करोड़ रुपये 2000 रुपये के नए नोटों के रुप में एक कार से जब्त किए गए हैं।