फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishno Devi Yatra News: वैष्णो देवी यात्रा पर कब तक रोक? | Amar Ujala | J&K

Sun, 05 Oct 2025 01:13 PM IST
तन्मय बरनवाल अमर उजाला, नोएडा

अब वैष्णो देवी यात्रा को 5 अक्तूबर से 7 अक्तूबर तक अस्थायी रूप से स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। खबरों की मानें तो श्राइन बोर्ड के सीईओ सचिन कुमार वैश्य ने ट्विटर हैंडल के माध्यम से इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका जताई जिसको लेकर ये फैसला लिया गया है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। हाल के दिनों में कटड़ा से भवन तक जाने वाले रास्तों पर कई जगह चट्टानें खिसकने और पानी भरने जैसी घटनाएं सामने आई थीं, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। अब इसी बीच इसको को ध्यान में रखते हुए 5 से 7 अक्तूबर तक यात्रा रोकने का फैसला लिया गया है। श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस अवधि में यात्रा की योजना न बनाएं और मौसम सामान्य होने के बाद ही दर्शन के लिए आएं। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका जताई गई है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। हाल के दिनों में कटड़ा से भवन तक जाने वाले रास्तों पर कई जगह चट्टानें खिसकने और पानी भरने जैसी घटनाएं सामने आई थीं, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसी को ध्यान में रखते हुए 5 से 7 अक्तूबर तक यात्रा रोकने का फैसला लिया गया है। श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस अवधि में यात्रा की योजना न बनाएं और मौसम सामान्य होने के बाद ही दर्शन के लिए आएं। साथ ही बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि यात्रा स्थगित रहने के दौरान सफाई, मरम्मत और सुरक्षा इंतजामों को और मजबूत किया जाएगा, ताकि मौसम सामान्य होते ही यात्रा को फिर से सुचारू रूप से शुरू किया जा सके। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें