फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muskan Rastogi Pregnancy News: जेल में बंद मुस्कान रस्तोगी की प्रेग्नेंसी पर आई बड़ी अपडेट

Thu, 28 Aug 2025 08:31 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Muskan Rastogi Pregnancy News: मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में जेल में बंद उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी गर्भवती है और जेल में बंद है। वहीं, अब मुस्कान रस्तोगी की प्रेग्नेंसी को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, जेल में बंद गर्भवती मुस्कान का बुधवार को मेडिकल कॉलेज में रुटीन में अल्ट्रासाउंड किया गया। उसे जेल से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां से अल्ट्रासाउंड होने के बाद फिर से जेल लाया गया। इसके बाद वीडियो कांफ्रेंसिंग से उसकी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला की पेशी कराई गई।

मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड की आरोपी मुस्कान जेल में गर्भवती पाई गई थी, जिसकी पुष्टि अप्रैल 2025 को हुई थी। उसकी तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने डॉक्टरों को बुलवाया था, जिसके बाद उसके गर्भवती होने का पता चला। इस घटना के बाद मृतक सौरभ के परिवार ने बच्चे का डीएनए टेस्ट कराने की मांग की है, ताकि यह पता चल सके कि बच्चा किसका है। सौरभ के भाई ने कहा था कि अगर बच्चा सौरभ का हुआ, तो वे उसका पालन-पोषण करेंगे।

बता दें कि, सौरभ राजपूत हत्याकांड के मुकदमे का ट्रायल जिला जज संजीव पांडे के न्यायालय में चल रहा है। ट्रायल में पहले सभी 36 गवाहों की बयान दर्ज किए जाएंगे। कोर्ट में मुकदमे के वादी मृतक सौरभ के भाई बबलू, वारदात की रिपोर्ट दर्ज करने वाले हेडमोहर्रिर बृजेश कुमार, सौरभ की मां रेणू, मृतक के दोस्त सौरभ कुमार और चाकू छुरी विक्रेता राकेश की गवाही हो चुकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें