उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के कई जिलों में आंधी, तेज बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। कहीं भीषण गर्मी तो कहीं तेज हवाओं के साथ मौसम अचानक बदल सकता है। पूर्वी यूपी के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट और पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में येलो अलर्ट लागू किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की है। जानिए किन जिलों में बारिश का असर ज्यादा रहेगा और कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम।