फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update: कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 43 के पार, जानें मौसम विभाग का मानसून पर बड़ा अपडेट

Tue, 16 Jun 2026 10:10 AM IST
लोकेंद्र त्यागी वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदलता हुआ नजर आ रहा है। कभी तेज धूप, कभी बादलों की आवाजाही और बीच-बीच में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर लोगों को अलग-अलग तरह का अनुभव करा रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज 16 जून को भी प्रदेश में कमोबेश यही स्थिति देखने को मिल सकती है, जहां एक तरफ कुछ इलाकों में आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, वहीं दूसरी तरफ कुछ जिलों में भीषण गर्मी लोगों का हाल बेहाल करेगी। हालांकि, मौसम विभाग ने यह साफ किया है कि नया पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़ चुका है, लेकिन वातावरण में मौजूद नमी के कारण कुछ चुनिंदा इलाकों में मौसमी गतिविधियां अभी भी सक्रिय हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें