उत्तर प्रदेश में अगली साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आए एमएलसी चुनाव के नतीजों को लेकर राज्य की राजनीति तेज हो गई है। वाराणसी एमएलसी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार पर यूपी कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा और कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की लोकसभा सीट पर ही भाजपा बुरी तरह हारी है, ये भाजपा के खिलाफ जनादेश है।