मथुरा में अब किसानों को एलपीजी गैस की ही तरह खाद्य और बीज पर मिलने वाली सब्सिडी सीधे उनके खाते में मिलेगी। ये काम पॉइंट ऑफ सेल मशीन के जरिए होगा, जिसकी जानकारी इफ्को आगरा के प्रबंधन हरीश कुमार ने एक कार्यक्रम में दी। साथ ही मशीन कैसे काम करेगी इसके बारे में भी बताया।