उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सहारनपुर की रैली में बड़ा राजनीतिक बयान दिया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का मकसद उत्तर प्रदेश में दोबारा बीजेपी की सरकार बनने से रोकना है। इसके लिए यदि चुनाव से पहले गठबंधन करना पड़ा तो AIMIM उसके लिए तैयार है। ओवैसी ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बीजेपी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक कांग्रेस का साथ देने के बावजूद मुस्लिम समाज सबसे ज्यादा बेरोजगारी झेल रहा है, साथ ही समाजवादी पार्टी के PDA अभियान पर भी सवाल उठाए।