फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की मनमोहन सिंह की तारीफ

Wed, 09 Nov 2022 05:50 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जमकर तारीफ की हैं। गडकरी ने कहा कि देश, आर्थिक सुधारों के लिए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का कर्जदार है। गडकरी ने कहा कि भारत को गरीबों को लाभ प्रदान करने के इरादे से एक उदार आर्थिक नीति की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि 1991 में वित्त मंत्री के रूप में मनमोहन सिंह द्वारा शुरू किए गए आर्थिक सुधारों ने भारत को एक नई दिशा दी, क्योंकि उन्होंने उदार अर्थव्यवस्था की शुरुआत की। गडकरी ने आगे कहा, उदार अर्थव्यवस्था के कारण देश को नई दिशा मिली, उसके लिए देश मनमोह सिंह का ऋणी है। उन्होंने याद करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए आर्थिक सुधारों के कारण 1990 के दशक के मध्य जब वे महाराष्ट्र में मंत्री थे, तब वे राज्य में सड़क बनाने के लिए धन जुटा सकते थे। गडकरी ने कहा, उदार आर्थिक नीति किसानों और गरीब लोगों के लिए है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें