भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी के दिए बयान को ट्विट करके किरण ने राहुल गांधी को देश की एकता के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया। यहां तक की किरण रिजिजू ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को 'पप्पू' तक कहकर संबोधित कर दिया।