उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में कटरा रोड के निर्माण में हो रही देरी के खिलाफ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन और अधिशासी अभियंता का पुतला फूंका। सड़क निर्माण मे देरी की वजह से इलाके में मिट्टी उड़ रही है, जिससे नजदीक के अस्पतालों और स्कूलों में आने वाले मरीजों और बच्चों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।