भोपाल में सेंट्रल एकेडमी ऑफ पुलिस ट्रेनिंग की निर्माणाधीन इमारत गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जैसे ही हादसे की खबर मिली तुरंत ही बड़ी संख्या में दमकल और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए, बचावकर्मियों ने मलबे से 16 लोगों को जिंदा निकाला और उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया लेकिन एक मजदूर की जान नहीं बचाई जा सकी।