गुरुवार को केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने आगरा के कलाल खेरिया में जनसभा को संबोधित किया और जनता से उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की अपील की। उमा भारती ने कहा कि यूपी में बीजेपी की सरकार बनते ही गरीबों को सरकारी स्कूल और अस्पतालों में प्राइवेट स्कूल और अस्पताल जैसी सुविधा मिलेगी।