उत्तर प्रदेश के कन्नौज में तेज रफ्तार ट्रक ने दो लोगों की जान ले ली। हादसा उस वक्त हुआ जब बेकाबू ट्रक ने बारात में जा रही एक ऑल्टो कार में टक्कर मार दी। मौके पर ही कार में सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।