मुजफ्फरनगर में नुमाइश मैदान में सोमवार को अनोखी दुनिया देखने को मिली। जुड़वा बच्चों के सम्मेलन में लोगों ने कुदरत के अजूबों को सलाम किया। कई परिवार ऐसे निकले, जिनमें लगातार चार बच्चे जुड़वा हैं। जुड़वापन में कोई अंतर नहीं मिलने पर कुछ चयनित जोडिय़ों को सम्मानित किया गया। नुमाइश मैदान में जिला प्रशासन की ओर से लगाई गई कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी में जुड़वा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के साथ आसपास के क्षेत्रों से जुड़वां बच्चे पहुंचे। जुड़वा बच्चों को देखकर उत्साह देखते ही बन रहा था। जुड़वां बच्चों और किशोरों का मेगा शो हुआ। करीब 300 से अधिक जुड़वा बच्चे कार्यक्रम में शिकरत करने पहुंचे।