TMC Split News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सत्ता गंवाने के एक महीने से ज़्यादा समय होने के बाद भी नई सरकार के कामकाज के बजाय TMC ही चर्चा के केंद्र में बनी हुई है, जो ममता बनर्जी के लिए चिंताजनक बनी हुई है।
दरअसल, पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर दल-बदल की चर्चाएं तेज हैं। दावा किया जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस यानी TMC के कुछ नेता और सांसद बीजेपी के संपर्क में हैं। लेकिन सवाल ये है कि अगर ऐसा है, तो बीजेपी उन्हें तुरंत अपनी पार्टी में शामिल क्यों नहीं करा रही? आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी है, जिसने बीजेपी को इस मामले में बेहद सतर्क बना दिया है?