हरियाणा के नारनौल के गांव सेका में तीन झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। बताया जा रहा है कि पास ही पड़े कूड़े में आग लगी थी जिससे निकली चिंगारी ने तीन झोपड़ियों को जला डाला। आग की लपटें ऐसी धधकी कि सबकुछ राख कर दिया। लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश भी की, गनीमत ये रही कि इस भयंकर अग्निकांड में कोई भी हताहत नहीं हुआ।