हमीरपुर के कस्तुरबा आवासीय बालिका स्कूल की 30 छात्राएं फूड पॉयजनिंग का शिकार हो गईं। घटना रविवार रात की है। रात का खाना खाने के बाद लड़कियों को रात में उल्टियां शुरू हो गईं। हालत बिगड़ते देख इन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालत सुधरने पर इन्हें डिस्चार्ज दे दिया गया।