कश्मीर के अनंतनाग में रुपयों से भरे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ATM पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि चोरों ने AMT में लगे कैमरे को तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। बैरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चोरों की ऐसी हरकत के बारे में जिसे भी पता चला वो भौचक्का है। अनंतनाग के केपी रोड से चोरों ने एसबीआई का रकम से भरा एटीएम चुरा लिया। वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया। वारदात की जगह से मिला तो बस टीन का टूटा हुआ एक टुकड़ा।