केरल में बाढ़ से हालात बेहद खराब हैं। सूबे में हालात का जायजा लेने के लिए गृह मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को बाढ़ प्रभावित जिलों के दौरे पर जाएगें। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के अनुसार ने केरल, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल समेत 16 राज्यों में अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार है। रविवार को विभिन्न राज्यों के मौसम के बनते बिगड़ते हालात की खबर हम आपको अमर उजाला टीवी पर उपलब्ध करवाएंगे। इसके अलावा अमर उजाला टीवी पर मेरठ में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और सीएम योगी के कार्यक्रम, इंडिया-इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच की अपडेट लगातार मिलती रहेगी।