भारत में एक आम नागरिक के लिए अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाना बिलकुल आसान नहीं है। देश में बी.टेक, एमबीबीएस और एमबीए जैसे कोर्सेस की फीस लाखों में हैं। भारत के ठीक उलट यूरोप के कुछ देशों में पढ़ाई के लिए बेहद कम पैसे खर्च करने पड़ते हैं। रिपोर्ट में जानिए यूरोप के उन देशों के बारे में जहां शिक्षा बेहद सस्ती है।