देहरादून से आई इन तस्वीरों को देखकर आपका दिल दहल सकता है। देहरादून के नयागांव इलाके में एक पूरा परिवार आग में बुरी तरह झुलस गया। ये परिवार ठंड से बचने के लिए आग ताप रहा था। इसी दौरान आंच तेज करने के लिए किसी ने आग में पेंट का डिब्बा डाल दिया और अनहोनी हो गई। पेंट का डिब्बा धमाके के साथ फट गया और पूरा परिवार झुलस गया। गंभीर रूप से झुलसे तीन लोगों को इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया है।