फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tej Pratap Yadav New Party: तेज प्रताप यादव ने बनाई नई पार्टी, 'जनशक्ति जनता दल' के पोस्टर से लालू-राबड़ी गायब

Fri, 26 Sep 2025 09:14 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Tej Pratap Yadav New Party Jan Shakti Janata Dal: राष्ट्रीय जनता दल से निकाले गए लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी के नाम का एलान कर दिया है। तेज प्रताप यादव की नई पार्टी का नाम 'जनशक्ति जनता दल' है और इसका चुनाव चिह्न 'ब्लैक बोर्ड' है। इस बात की जानकारी खुद प्रसाद यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए दी है।

पार्टी का पोस्टर शेयर करते हुए तेज प्रताप यादव ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर लिखा, "हमलोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए पूर्ण रूप से समर्पित और तत्पर हैं। हमारा मकसद बिहार में संपूर्ण बदलाव कर एक नई व्यवस्था का नव निर्माण करना है। हमलोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।"

तेज प्रताप यादव की नई पार्टी के पोस्टर पर लिखा है- "जनशक्ति जनता दल, सामाजिक न्याय-सामाजिक हक- संपूर्ण बदलाव।" इसके साथ ही पोस्टर पर लिखा है- "जन-जन की शक्ति, जन-जन का राज- बिहार का विकास करेंगे तेज प्रताप।" इसके साथ ही जनशक्ति जनता दल से जुड़ने के लिए मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है।

तेज प्रताप यादव ने पार्टी का जो पोस्टर लॉन्च किया है उसमें उन्होंने 5 महापुरुषों और नेताओं को भी शामिल किया है। पोस्टर में महात्मा गांधी, बीआर अंबेडकर, राम मनोहर लोहिया, जय प्रकाश नारायण और कर्पूरी ठाकुर शामिल हैं। तेज प्रताप ने इस पोस्टर में अपने पिता लालू प्रसाद यादव और मां राबड़ी देवी को जगह नहीं दी है।


 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें