कालाधन रोकने के लिए शुरू हुई नोटबंदी पहला अच्छा असर दिखाई पड़ने लगा है। दिल्ली के आर के पुरम इलाके में एक चाय वाले ने ऑन लाइन पेमेंट लेना शुरू कर दिया है। सड़क किनारे चाय की गुमटी लगाने वाले इस शख्स ने, उन लोगों से पेटीएम के जरिए चाय का पैसा लेना शुरू किया है, जिनके पास खुले पैसे नहीं थे।