Tahawwur Rana Extradition: मुंबई हमले के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा से एनआईए की पूछताछ जारी है। इस पूछताछ में पहले दिन तहव्वुर राणा ने कई अहम जानकारी दीं। अब एनआईए राणा से दुबई लिंक को लेकर पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि तहव्वुर राणा ने साल 2008 में दुबई में किस व्यक्ति से मुलाकात की थी। एनआईए को शक है कि दुबई के उस व्यक्ति को भी मुंबई हमले की जानकारी हो सकती है।