फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमा मालिनी पर सुरजेवाला ने की विवादित टिप्पणी, कंगना रणौत और अमित मालवीय ने साधा निशाना

वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Updated Thu, 04 Apr 2024 04:47 PM IST

हरियाणा के कैथल में रणदीप सुरजेवाला के विवादित बोल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह हेमा मालिनी पर काफी अभद्र टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहे है। वायरल हो रहा यह वीडियो रविवार को जिले के गांव फरल में कुरुक्षेत्र में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित जनसभा का बताया जा रहा है। इसी दौरान उन्होंने बीजेपी नेता और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा कि हम लोग एमएलए-एमपी क्यों बनाते हैं, ताकि वो हमारी बात उठा सकें और हमारी बात को मनवा सकें। उनका ये वीडियो सामने आने के बाद अब बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर हमला बोलना शुरु कर दिया हैं। वहीं, बढ़ते विवाद को देखते हुए सुरजेवाला ने भी गुरुवार को सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनका इरादा कभी भी अभिनेत्री का अपमान करने का नहीं था।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें