कानपुर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) 2017-18 का पेपर सिर्फ तीन बार देने की अनिवार्यता से नाराज छात्रों ने गुरुवार को काकादेव में प्रदर्शन किया। गुरुवार को जहां हरि गर्ल्स हॉस्टल के पास चौराहे पर जाम लगाकर स्टूडेंटों ने नारेबाजी की। मेडिकल की कई कोचिंग सेंटरों पर पठन-पाठन का काम ठप कराया।वहीं शुक्रवार को भी छात्रों ने गीता नगर रेलवे क्रासिंग और जी टी रोड पर जमकर बवाल किया। हज़ारो की संख्या में जुटे छात्रों ने सीबीएसइ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मेडिकल की कई कोचिंग सेंटरों पर पठन-पाठन का काम ठप कराया।