वृंदावन में इस्कॉन के भक्ति वेदांत गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के स्वीमिंग पूल में डूबने से कक्षा सात के एक छात्र मौत हो गई। तीन साल से स्कूल के छात्रवास में रहकर पढ़ाई कर रहा छात्र रोजाना की तरह शाम को अपने 15 साथियों के साथ स्वीमिंग पूल में तैराकी सीखने गया था। इसी दौरान पूल के अंतिम छोर पर वो गहरे पानी में डूब गया। परिजनों ने बच्चे की मौत को हादसा बताया है वहीं मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है ।