भारतीय राजनीति की मौजूदा तस्वीर में बीजेपी के खिलाफ महागठबंधन ताल ठोक रहा है। इस महागठबंधन को कभी महामिलावट तो कभी ठगबंधन के नामों से पुकारा जा रहा है, लेकिन राजनीति ने एक दौर ऐसा भी देखा है जहां एक महागठबंधन ने ही दशकों से सत्ता पर काबिज कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंका था।