विश्व महिला दिवस के मौके पर मेरठ में समाजवादी पार्टी की महिला नेता के साथ मार-पीट की गई। नेहा गौड़ ने बताया कि जमीन के एक विवाद में उनको कुछ लोगों ने पीटा। वो शिकायत करने पुलिस के पास पहुंचीं तो पुलिस ने उनकी शिकायत तक नहीं सुनी। नेहा ने अपने साथ हुए इस व्यवहार के बाद खुदकुशी करने की धमकी भी दी।