सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का आज 24वां दिन है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन ब्लड शुगर और पोटैशियम का स्तर सामान्य से कम बना हुआ है। इसके अलावा हीमोग्लोबिन और सफेद रक्त कोशिकाओं की कमी के कारण उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है। डॉक्टर उन्हें ओआरएस और मुंह से पोटैशियम की दवा दे रहे हैं।
डॉक्टरों की सलाह के बावजूद सोनम वांगचुक अब भी ड्रिप और नस के जरिए ग्लूकोज लेने से इनकार कर रहे हैं। लंबे उपवास के कारण उनके शरीर में डिहाइड्रेशन की स्थिति है, इसलिए समय-समय पर खून की जांच की जा रही है। अस्पताल का कहना है कि उन्हें सभी जरूरी चिकित्सकीय सुविधाएं दी जा रही हैं और आगे का इलाज उनकी स्वास्थ्य रिपोर्ट के आधार पर तय होगा।