फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonam Raghuvanshi News: सोनम और राज कुशवाहा की पहली मुलाकात कहां हुई थी, कैसे आए करीब, हुआ खुलासा।

Sat, 21 Jun 2025 12:06 PM IST
अभिलाषा पाठक वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

राजा रघुवंशी की मर्डर मिस्ट्री में कई खुलासे होते चले गए. जब ये पता चला कि उनकी हत्या के पीछे कोई और नहीं बल्कि पत्नी सोनम रघुवंशी ही है तो इस वारदात ने रिश्तों की बुनियाद को ही सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया. सोनम के नाम के साथ ही जिस किरदार की हत्याकांड में एंट्री हुई उसने लोगों को हिलाकर रख दिया. अब सवाल है कि सोनम और राज कुशवाहा की मुलाकात कैसे हुई. सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा की कहां हुई थी पहली मुलाकात?जानकर चौंक जाएंगेसोनम और राज कुशवाहा की पहली मुलाकात इंदौर के देवास नाका के गोदाम में हुई. श्री बालाजी एक्सटिरियो नाम की कंपनी गोविंद और सोनम मिलकर चलाते थे.

राज शुरुआती दिनों में इसी गोदाम में काम करता था.मुलाकात के बाद यहीं पर दोनों में करीबी बढ़ने लगी. पहले तो राज ने यहां पर मजदूरी का काम किया. लेकिन आगे चलकर मंगल सिटी में शिफ्ट में श्री बालाजी एक्सटिरियो में राज ने अच्छी पोजीशन हासिल कर ली.ये किरदार राज कुशावाहा निकला जिसके साथ सोनम रघुवंशी के प्रेम प्रंसग की बात भी निकलकर सामने आई. सोनम और राजा ने मिलकर राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश को अंजाम दिया. सोनम और राज कुशवाहा शादी भी करना चाहते थे.


राजा और उनका परिवार इन सब से अंजान था. राजा की हत्याकांड के सामने आते ही सोशल मीडिया पर शादी की वीडियो और तस्वीरें वायरल होने लगीं. लोगों ने कमेंट करने शुरू कर दिए. कई ऐसे वीडियो सामने आए जिसमें सोनम के चेहरे के भाव को हत्या की घटना से जोड़कर देखा गया. शादी और उससे जुड़े रीति-रिवाजों की कुछ तस्वीरों पर सोनम के चेहरे पर खुशी के भाव नहीं थे तो कुछ तस्वीरों में मुस्कुराती हुई भी दिखी. राजा रघुवंशी की शादी परिवार ने बड़े धूमधाम से की. दोनों परिवार कारोबार से ताल्लुक रखते हैं. ऐसे में शादी भव्य तरीके से हुआ.

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें