लुधियाना के पार्क प्लाजा के सामने गुजरने वाले लोगों को अक्सर एक महिला अपने बच्चे के साथ पैसे मांगती दिखती रही है। महिला लोगों को बताती है कि उसके बच्चे की हालत खराब है और कान के पास हो चुके घाव के इलाज के लिए उसे पैसों की सख्त जरूरत है। एक समाजसेवी ने जब इस बच्चे के इलाज के लिए मदद करनी चाही और वह अपना रूटीन काम छोड़ इस मां और बच्चे के पास पहुंचे। बच्चे की बीमारी की पड़ताल के दौरान जो सामने आया, उसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। देखिए, ये वीडियो और अगली बार जब राह चलते कोई बीमारी का बहाना बनाकर आपसे मांगे तो अपना बटुआ खोलने से पहले सौ बार सोचिए।