फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना ने बताया कौन है उनका पहला प्यार? हाल ही में टूटी थी पलाश मुच्छल से शादी

Thu, 11 Dec 2025 09:06 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति मंधाना लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में अपनी शादी को लेकर स्मृति मंधाना चर्चा में आई थी जिसके बाद कैसे नाटकीय ढंग से उनकी शादी पलाश मुच्छल से नहीं हो पाई. बाद में खुद स्मृति मंधाना ने इस बात का खुलासा किया था कि पलाश मुच्छल से उनकी शादी टूट चुकी है. लेकिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में मंधाना एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं जब उन्होंने एक बार फिर जिंदगी में अपने प्यार को लेकर चर्चा की है. उन्होंने बताया है कि आखिर उनकी जिंदगी में वो किसे सबसे ज्यादा प्यार करती हैं.

स्मृति अपने बयान को लेकर फिर से चर्चा में है जब उन्होंने खुलासा किया कि आखिर उनकी जिंदगी में कौन उनका पहला प्यार है जिसके बाद उनके बयान की खूब चर्चा हुई है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि, 'मुझे क्रिकेट से ज्यादा प्यार किसी से नहीं है.' स्मृति ने कहा, "जब आप इंडियन जर्सी पहन कर मैदान में उतरते हो तो आपके लिए देश के लिए खेलने और मैच जीतने के अलावा कोई और बात जेहन में नहीं होती."

जाहिर है मंधाना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर लंबा बयान जारी किया था और इस बात की जानकारी दी थी कि पलाश मुच्छल के साथ उनकी शादी टूट गई है. साथी ही अपनी पोस्ट में इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पोस्ट में स्मृति ने लिखा था, "पिछले कुछ हफ्तों से मेरी निजी जिंदगी को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं और मुझे लगा कि अब इस बारे में स्पष्ट रूप से बात करना जरूरी है."

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें