क्रिसमस पर जहां पूरे देश में धूम-धाम रही और लोगों ने गीत संगीत के साथ यीशू का जन्मदिन मनाया वहीं शिमला के क्राइस्ट चर्च में शाम सूनी ही रही, क्योंकि यहां पर लगा 117 साल पुराना वाद्ययंत्र नहीं गूंजा। अपने आपमें इतिहास का हिस्सा बना चुका ये पाइप ऑर्गन इस साल तकनीकी खराबी की वजह से नहीं बजाया गया।