Shamila Siddiqui on KC Venugopal: गोवा कांग्रेस में भी मतभेद की खबर सामने आई हैं। पार्टी की नेता शमीला सिद्दीकी ने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल पर गंभीर आरोप लगा दिए हैं। शमीला सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि एक बैठक के दौरान केसी वेणुगोपाल ने उनका अपमान किया। सिद्दीकी ने केसी वेणुगोपाल से हुई पूरी बातचीत सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दी है और पार्टी नेतृत्व पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। शमीला सिद्दीकी ने पार्टी नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से भी अपील की है।