हफ्ते में एक दिन पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल न करने की पीएम नरेंद्र मोदी की अपील अब असर करती दिख रही है। बीजेपी के नेताओं के बाद अब मऊ में कई विभागों के अधिकारी भी साइकिल पर दफ्तर पहुंचते दिखे। पीएम की अपील पर ध्यान देते हुए इन अधिकारियों ने तय किया है कि वो हर शनिवार कार्यालय साइकिल से ही आएंगे।