Samrat Chaudhary News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजद-कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है। दरअसल, नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल के गिर जाने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद यादव, राहुल गांधी का नाम लेते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधा।
सम्राट चौधरी ने कहा था कि लालू प्रसाद यादव की बेटी, राहुल गांधी की बहन और अखिलेश यादव की पत्नी ही सदन क्यों जाएं? सम्राट चौधरी के इस बयान पर अब अखिलेश यादव ने तीखा पलटवार किया है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, "जघन्य अपराध करने वाले, अपराध से बचने के लिए उम्र बदलने वाले, विचारहीन-सिद्धांतहीन होकर दल पर दल बदलने वाले, किसी को छल से हटाने वाले, भ्रष्टाचार के शिरोमणि कहलाने वाले बिहार के मुख्यमंत्री क्यों बनें?"