मैनपुरी में एक तीमारदार से जिला अस्पताल के एक दलित कर्मचारी की पिटाई करावाने के आरोपी सीएमएस को सस्पेंड करवाने की मांग करते हुए समाजवादी पार्टी के विधायक अपने समर्थकों के साथ जिला अस्पताल में धरने पर बैठ गए। एसपी विधायक ने आरोपी सीएमएस को बर्खास्त करने की मांग की।