इलाहाबाद के आजाद पार्क में उस वक्त हंगामा हो गया जब वहां के गार्ड ने कुछ लोगों को चप्पल पहनकर जॉगिंग करने से मना किया। गार्ड की इस गुस्ताखी से लोग उस पर भड़क गए और उसके साथ मारपीट तक की।देखते ही देखते मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि बीच बचाव के लिए पुलिस को भी दखल देना पड़ा।