चैत्र नवरात्र शुरू होने से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने इलाहाबाद में पथ संचलन किया। संघ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को नव वर्ष की शुरुआत के तौर पर मनाता है, इसी कड़ी में कई स्थानों पर मार्च पास्ट किया गया, जिसका लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया।