आगरा पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान अलग अलग गाड़ियों से 45 लाख से ऊपर कैश बरामद किया। पुलिस को चेकिंग में संजय प्लेस से 17.5 लाख, कपड़ा कारोबारी संजय के बेटे दीपक की कार से पांच लाख 40 हजार, दवा कारोबारी ओमप्रकाश के भतीजे की गाड़ी से आठ लाख और कलेक्शन कंपनी के एजेंट सुरेश से चार लाख रुपये बरामद हुआ। आचार संहिता को देखते हुए आगरा पुलिस ने जिले में जगह जगह वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने पकड़े गए कैश और आरोपियों की जानकारी आयकर विभाग को दे दी है।