देश भर में नई करेंसी की जमाखोरी को लेकर पड़ रहे छापों में अब तक छापों में अब तक 290 करोड़ रुपयों की नई करेंसी बरामद हो चुकी है। ताजा छापेमारी में गुवाहाटी में एक व्यापारी के घर से नई करेंसी की बरामदगी हुई है । इस नई करेंसी की बरामदगी सीबीआई को एक छापेमारी के दौरान हुई । सीआईडी टीम ने हरदीप सिंह बेदी नाम के एक व्यापीर के घर छापा मारा और आरोपी के गिरफ्तार किया। आरोपी व्यापारी के घर से छापेमारी के दौरान 500 और 1000 के नए नोट बरामद किए गए । बरामद किए गए नोट आयकर विभाग को सौंप दिए गए हैं।