देशभर में RERA यानी कि रियल एस्टेट रेग्युलेटरी कानून लागू हो गया है। मोदी सरकार ने ये नियम घर खरीददारों के हितों की रक्षा के लिए ही बनाया है। देश के हर एक राज्य और केंद्रशासित प्रदेश को अपनी रेग्युलेटरी अथॉरिटी बनानी होगी जो कानून के मुताबिक नियम-कानून बनाएगी। जहां ये आम आदमी को राहत देने वाली खबर है वहीं इससे बिल्डर्स तनाव में आ गए हैं।