इटावा की पुलिस लाइन परिसर में एसपी महासचिव रामगोपाल यादव ने UP डायल 100 सेवा को हरी झंडी दिखाई। इटावा में पुलिस सुविधा को और बेहतर- तेज बनाने के लिए 20 बोलेरो और 8 इनोवा गाडियों का काफिला मिला। इन सुविधाओं से लैस होने के बाद उम्मीद है कि कहीं भी जरूरत पड़ने पर अब 10 मिनट के अंदर मदद के लिए इटावा पुलिस पहुंच जाएगी । कार्यक्रम के मौके पर कानपुर रेंज के डीआईजी राजेश मोदक, एसएसपी और डीएम मौजूद रहे।