उत्तर प्रदेश में नया मुख्यमंत्री कौन होगा, इस बात को लेकर दिल्ली से लखनऊ तक कई नामों की हवा तैर रही है। इसमें सबसे ऊपर नाम केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का है। राजनाथ सिंह से जब इस बारे में सवाल पूछा गया, तो उन्होंने इसे खारिज करते हुए फालतू बात करार दिया।